शेयर करें !
posted on : November 24, 2020 9:04 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2461 हो गई है। हालांकि इसमें से 2178 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हंै और 283 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को कर्णप्रयाग से 4, पोखरी से 3, गोपेश्वर से 2 तथा गौचर व थराली से 1-1 केेस सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। मंगलवार को 488 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 46920 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 41459 सैंपल नेगेटिव तथा 2461 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 1052 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!