शेयर करें !
posted on : August 13, 2021 6:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांव स्तर तक आरोग्य मित्र योजना बनाकर करोना महामारी के बचाव और रोकथाम के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।  जिसमें जिला स्तर से विकासखंड स्तर के साथ ही न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर तक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

संघ कार्यालय गोपेश्वर में संभावित कोरोना तीसरी लहर की पूर्व तैयारी की दृष्टि से आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का शुक्रवार को चमोली जिले का प्रशिक्षण संम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रांत सेवा प्रमुख पवन का मार्गदर्शन में आरोग्य मित्र प्रशिक्षण वर्ग में खण्ड/मंडल/ग्राम पंचायत स्तर तक की योजना और उसके क्रियान्वयन पर विचार विमर्श हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिला संघचालक राजेन्द्र पन्त, विभाग प्रचारक चिरंजीवी, संघ प्रचारक दीपक और जिले के विभिन्न नगर/खण्ड से संघ के जागरण गतिविधियों के पदाधिकारियों के साथ ही अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कोरोना के सम्भावित तीसरी लहर से सामना करने के लिए कार्ययोजना पर रूपरेखा तैयार की गई। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के चिकित्सक डॉ. विकास पोखरियाल ने कोरोना संक्रमण और उसकी रोकथाम के उपाय की जानकारी भी दी गई।

बैठक में खंड स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिम्मेदारियां दी गई। जोशीमठ ग्रामीण के लिए शंभू प्रसाद चमोली, रोहन, देव फरस्वाण जोशीमठ नगर का देवी प्रसाद देवली, दाताराम मिश्रा, बलवंत सिंह रावत, गोपेश्वर नगर हरिप्रसाद मंमगाई, अमित मिश्रा, राजीव, दशोली अतुल शाह, विकास पोखरियाल, राकेश पुरोहित, पोखरी राजेंद्र, मनीष, राकेश मैथानी, कुशल राणा, कुशल चैधरी, विकास नगर घाट के लिए दिनेश उनियाल, विपिन कंडेरी, दीपक को सौंपी गई है।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!