शेयर करें !
posted on : August 13, 2021 6:15 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यो में नगर पंचायत, जल संस्थान, जल निगम, पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों के जो भी सरकारी दफ्तर प्रभावित हो रहे उनको जल्द से जल्द शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जो कार्य अभी शुरू हो सकते है उनके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र कार्य शुरू करें। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, डीटीडीओ वृजेन्द्र पांडे आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!