शेयर करें !
posted on : May 3, 2021 3:20 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के पंती गांव के पिण्डर नदी में डूबे दूसरे छात्र का पांचवें दिन सोमवार को खोजबीन के बाद शव बरामद हो गया है।

बता दें कि बीते गुरूवार को पंती बाजार के नीचे पिण्डर नदी में ट्यूशन पढ़ने के बाद नहाने गये कक्षा आठवीं के दो छात्र गजेन्द्र सेनवाल तथा प्रियांशु नेगी नदी में डूब गए थे। जब वे दोनों देर सायं तक अपने घरों के लिए नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तब अनुमान के साथ स्थानीय लोग पिण्डर नदी के किनारे ढूंढने निकले तो दोनों छात्रों के कपड़ें, चप्पल और किताबें पिंडर नदी के पास मिले थे। लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और तहसीलदार को इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को छात्र गजेन्द्र सेनवाल का शव बरामद किया था। परंतु दूसरे छात्र की बरामदगी नहीं नहीं हो पायी थी। पिछले चार दिनों से पंती से लेकर कर्णप्रयाग तक 35 कीलोमीटर नदी के दोनों छोरों पर स्थानीय लोगों और पुलिस, आपदा प्रबंधन टीमों लापता छात्र की खोज के लिए काफी मस्सकत की गई परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।रविवार क्षेत्र में हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गहरे तालाब से बहकर दो कीलोमीटर आगे नारायणबगड़ बाजार के नये झूलापुल के समीप सोमवार को एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दूसरे छात्र का शव बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में पांच दिनों से चलाये जा रहे खोजबीन में सोमवार दूसरे छात्र का शव मिल गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्च अभियान में एसआई विनोद चैरसिया, एसआई जगमोहनसिंह, एसडीआरएफ के हेड कॉन्स्टेबल भगतसिंह, सिपाही हर्षलाल, बृजेश, हरीश, संतोष सिंह, ग्राम प्रधान रमेश गुंसाई, राकेश, हरेंद्र, भानसिंह, पानसिंह, बृजमोहन आदि ग्रामीण थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!