थराली (चमोली)। आपातकाल में व्यवस्थाओं को परखने के लिए उप जिलाधिकारी थराली एवं इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम के अधिकारी अबरार अहमद के नेतृत्व में थराली में मॉक ड्रिल किया गया।

शुक्रवार को तहसील मुख्यालय थराली आईआरएस टीम के सभी सदस्य निर्धारित समय ठीक 9 बजे एकत्रित हुए। जहां उप जिलाधिकारी थराली ने आईआरएस टीम के सदस्यों को इमरजेंसी के दौरान कार्य करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इमरजेंसी में धैर्य रखना बेहद जरूरी है इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। मॉक अभ्यास के दौरान तहसील परिसर में कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि भूकंप के कारण तहसील से पांच किलोमीटर दूर चेपङो भूकंप में दो व्यक्ति घायल हो गया है। एक व्यक्ति काफी गंभीर हालत में है। रिस्पांस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। जहां से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचा गया एवं घटनास्थल के नजदीक राजकीय इंटर कॉलेज में राहत एव बचाव  शिविर बनाया गया, जिसमें घटना से प्रवाहित लोगों को रखा गया। इस दौरान आईआरएस टीम की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर थराली के तहसीलदार गिरीश तिवाड़ी, नारायण बगड़ के तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशिक आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!