पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी के बोर्ड गठन के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।  नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने कहा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में आय व्यय पर  चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ाने,  साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन और पेयजल व्यवस्था, पार्किंग निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा नगर के विकास कार्यों की रूपरेखा बनी गई है जिससे नगर का विकास सुनियोजित तरीके से हो सके। उन्होंने कहा नगर की स्वच्छता और पार्किंग निर्माण भी बैठक में चर्चा की गई। इस अवसर पर सभासद प्रशान्त पन्त, कुसुम कंडारी, गिरीश किमोठी, सुमित्रा देवी, रामेश्वरी देवी, जितेन्द्र कुमार, आशीष चमोला मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!