शेयर करें !
posted on : February 14, 2025 6:47 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण के टाकुला और ढोगपटटी के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा खाक हो गई है। वन विभाग और ग्रामीण युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटे हैं। बार-बार आग को बुझाने के बाद फिर  से तेज हवा चलने से आग भड़क जा रही है। अभी तक सौकडो हैक्टेयर जंगल जल कर स्वाहा हो गया है, वहीं वन आरक्षी की हड़ताल होने से समस्या विकट होती जा रही है। वन दरोगा वासपानद चमोला, ज्वाला प्रसाद,भरत सिंह, वाण गांव के पूर्व डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, पूर्व क्षेपंस हीरा पहाड़ी, सहित तमाम महिलाएं आग बुझाने पर जुटे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी मनोज कुमार देवराडी ने कहा है, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। तेज हवा और चट्टान में आग होने से बुझाने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही आग को नियंत्रण कर लिया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!