देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 15, 2026 5:15 pm
  • एसआईआर में हटाए गए नामों की दोबारा होगी जांच
  • नए और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक बाहर न रहे, इसके लिए चमोली में घर-घर सत्यापन और मतदाता जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों का दोबारा सत्यापन होगा। साथ ही नए और युवा मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों की हटाई गई प्रविष्टियों की सूची लेकर घर-घर जाएंगे और मतदाताओं की पात्रता का सत्यापन करेंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने के साथ यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

 

स्कूल-कॉलेजों में चलेंगी जागरूकता गतिविधियां

मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अक्टूबर और नवंबर में जिले के माध्यमिक विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इनके माध्यम से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले पात्र नागरिकों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

फार्म-6, 7 और 8 की देंगे जानकारी

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम हटाने और प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए फार्म-6 से नए मतदाता का पंजीकरण, फार्म-7 से नाम हटाने तथा फार्म-8 से संशोधन और निर्धारित बदलावों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। अभियान के जरिए मतदाता सूची में पात्रता के आधार पर नाम शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने पर जोर रहेगा।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!