शेयर करें !
posted on : June 1, 2021 6:05 pm
Independence Day 2026 Greetings

रमेश चंद्र थपलियाल

थराली (चमोली)। सड़क निर्माण के दौरान विद्युत पोल व लाइन के गिरने से देवाल विकास खंड के झलिया, रामपुर, तोरती समेत 50 से अधिक  गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। सड़क निर्माण कर रही एजेंसी की लापरवाही से ग्रामीण राते अंधेरे मे ही काटने को मजबूर है। वहीं कार्यदायी संस्था ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस थमा कर अपना पाला झाड़ने की बात की है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का रोष कभी भी सड़क तक आ सकता है।

बता दे कि  पिछले कई दिनों से विकासखंड देवाल के अंतर्गत बोरागाड़ 11 केवी विद्युत लाइन में आय दिन फाल्ट आने के कारण इस लाइन से जुड़े देवसारी से लेकर सुदूरवर्ती झलियां, रामपुर तोर्ती, सोरीगाड़ सहित 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं।

विद्युत विभाग के कर्मियों का कहना है कि 33 केवी सब स्टेशन नंदकेसरी (देवाल) से झलिया तक जाने वाली 11 केवी विद्युत लाइन, सुयालकोट से मोपाटा गांव के लिए बनाई जा रही सड़क के निर्माण से आये दिन टूट रही है।  जिस कारण आपूर्ति बाधित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के कार्य में लगे जेसीबी, एलएनटी मशीने से हर रोज विद्युत लाइन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बाबजूद इसके ऊर्जा निगम किसी तरह से व्यवस्था बना कर बिजली आपूर्ति बहाल कर रहा हैं।

 

क्या कहते है जनप्रतिनिधि

ओडर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया का कहना है कि आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने विधुत आपूर्ति सुचारू करने के लिए ऊर्जा निगम से आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से स्थानीय ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि शिघ्र ही व्यवस्था मे सुधार नही हुआ तो ग्रामीण सड़क पर आंदोलन करेंगे।

 

क्या कहते है ऊर्जा निगम के अधिकारी

29 मई को  सड़क निर्माण के दौरान बिना विभागीय सहमती के ही विद्युत  पोलों, लाइनों को क्षति पहुंचने के संबंध में राजस्व उप निरीक्षक नलधूरा को संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध  तहरीर दी गई हैं। बताया कि अब तक इस सड़क निर्माण  के दौरान ऊर्जा निगम को   तीन लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका हैं। बताया कि सड़क पर डंपिंग जोनो के अभाव में लाइनों को अधिक नुकसान हो रहा हैं।

अतुल कुमार, एसडीओ उर्जा निगम थराली

 

क्या कहते है कार्यदायी संस्था के अधिकारी

ठेकेदार ने डंपिंग जोन नहीं बनाया हैं। निर्माण के दौरान निकले मलवे को इधर-उधर डाला जा रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को विभाग से नोटिस दे दिया गया हैं। शीघ्र ही डंपिंग बना कर मलवा उसमें डालने के निर्देश दिए गये है। साथ ही डंपिंग जोन का निर्माण कार्य पूरा न होने तक कार्य को रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अभिषेक, सहाकय अभियंता एनपीसीसी

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!