शेयर करें !
posted on : July 14, 2022 8:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में प्रत्येक रात्रि में हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार की रात्रि में हुई भारी बारिश के चलते दशोली ब्लॉक के सरतोली गांव में मनोज लाल, बुद्धिलाल, नरेंद्र लाल और सुरेश लाल, मोहन दास के गोशालाएं और घरों को क्षति पहुची और एक  मवेशी की  मौत हो गयी।

बुधवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण सरतोली गांव में मलवा आ गया जो लोगों के घरों में घूस गया  जिसकारण पांच लोगों के भवनों सहित गोशालाऐं भी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं गोशाला टूटने एक मवेशी की दब कर मौत हो गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!