शेयर करें !
posted on : July 14, 2022 8:26 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय मे हरेला पर्व को इस वर्ष 14 जुलाई से 30 जुलाई तक उत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है।  जिनमे विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जायेगा। गुरूवार को हरेला पर्व का शुभारंभ छात्रों की ओर से सौ से अधिक पौधों का रोपण कर किया गया।

14 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस हरेला उत्सव मे नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट के दिशानिर्देशन में सेल्फी विद प्लांट कार्यक्रम के रूप मे चलाया जायेगा। प्रत्येक छात्र-छात्रा की ओर से महाविद्यालय के निकटवर्ती  गांवो में पौधरोपण किया जाएगा। छात्रों की ओर से लगाये गये इस पौधों के साथ सेल्फी लेकर नमामि गंगे कार्यालय को भेजी जायेगी। जिसके बाद प्रत्येक छात्र को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाएगा।  

नोडल अधिकारी ने बताया कि हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न दिवसो पर महाविद्यालय मे विचार-गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओ का आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम मे प्राध्यापक डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. एसआर सिंह, डॉ. वाईसी नैनवाल,  डॉ. तौफिक अहमद, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. राधा रावत, डॉ. चन्द्रावती टमटा, डॉ. कविता पाठक, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. कीर्तिराम डगवाल, डॉ. मृगांक मलासी, डॉ.  पूनम, डॉ. स्वाति सुन्दरियाल, डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. शालिनी सैनी, डॉ. दिशा शर्मा, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. कमल किशोर द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र पंघाल, डॉ. भरत लाल, डॉ. रविन्द्र नेगी, एसएल मुनियाल, जेएस रावत, रामकृष्ण पुरोहित, संजीव कुमार, शुभम, गबर सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!