शेयर करें !
posted on : December 7, 2020 6:37 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद सोमवार को उन्हें हेलीकाप्टर के माध्यम से देहरादून भेजा गया है। हालांकि उनकी हालत सामान्य है लेकिन एतिहात के तौर पर उन्हें देहरादून भेजा गया है। पूर्व केबिनेट मंत्री ने चार दिसम्बर को अपनी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। भंडारी पिछले तीन दिनों पर घर पर ही आइसोलेट थे और चिकित्सकों के संपर्क में थे। सोमवार को उन्हें उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के साथ देहरादून भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष गोपेश्वर रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर से हैलीकाप्टर के माध्यम से पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी को देहरादून भेजा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!