शेयर करें !
posted on : September 30, 2025 7:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद के जूनियर वर्ग की बालिकाओं के दस दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल विभाग तथा शिक्षा विभाग  के संयुक्त तत्वाधान में 6 अक्टूबर तक वालीबाल, खो-खो, कबड्डी तथा एथलेटिक्स खेलों में दस दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 75 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही है। बालिकाओं को एथलेटिक्स खेल में राहुल राणा तथा बालीबॉल खेल में  मनीषा लोहानी एवं कबड्डी/खो-खो में शिवानी रावत द्वारा विशेष तकनीकि प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!