शेयर करें !
posted on : September 30, 2025 7:20 pm

गोपेश्वर। पोखरी के ग्राम कुजासू में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें शहीद नायक पूरण सिंह राणा के घर आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर उन्हें याद किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर चन्द्र शेखर आज़ाद गुप्ता के नेतृत्व में चल रही शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद नायक पूरण सिंह राणा की वीरांगना पवित्रा देवी एवं शहीद सैनिक की पुत्री सुलोचना देवी की मौजूदगी में  ताम्र कलश में पवित्र मिट्टी संग्रहित की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रख  उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद परिजनों को हर संभव सहायता  की जाएगी।

इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला, ब्लॉक उप प्रमुख कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि पोखरी दिलबर सिंह, जनप्रतिनिधि, तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!