posted on : March 8, 2021 6:30 pm
पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में आयोजित बैठक माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में सरकार से मांग की गई कि अतिथि शिक्षको का स्थायीकरण कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।
संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश लाल ने कहा कि अतिथि शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रहकर कार्य कर रहे हैं। यहां तक की शिक्षण कार्य के अलावा विभाग की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसका भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाता है। उसके बाद भी अतिथि शिक्षकों का कोई भविष्य नहीं है। सरकार उन्हें स्थाई न करने की बात कह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सरकार उनके स्थायीकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लेती है तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
