शेयर करें !
posted on : September 14, 2021 6:02 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित खेल मैदान निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग को उड्डय विभाग से युवा कल्याण विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के आदेश दे दिये हैं। जिससे यहां जल्द ही खेल मैदान निर्माण होने की आस जग गई है। वहीं जिला प्रशासन के आदेश के बाद जोशीमठ तहसील में पैनखंडा युवा संघर्ष समिति की ओर से किया जा रहा आंदोलन खत्म कर दिया गया है।

बता दें कि जोशीमठ ब्लॉक मुख्यालय पर लम्बे समय से स्थानीय लोगों की ओर से खेल मैदान निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से यहां खेल मैदान के लिये चयनित भूमि उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई थी। जिसे लेकर 30 अगस्त से यहां पैनखंड युवा संघर्ष समिति की ओर से तहसील परिसर में उड्डयन विभाग से भूमि युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग पर आंदोलन शुरु कर दिया गया। जिसे देखते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के हस्तक्षेप और उड्डयन विभाग की अनापत्ति के बाद जिला प्रशासन की ओर से भूमि को युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश दे दिये गये हैं। रविग्राम वार्ड सभासद समीर डिमरी ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद खुशी व्यक्त करते हुए इसे नगर क्षेत्र की जनता की जीत बताया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!