posted on : September 14, 2021 5:59 pm
जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे नुकसान का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। जोशीमठ ब्लॉक में एक हफ्ते से हो रही बारिश के चलते सलूड़-डुंग्रा गांव में आदर्श बाल विद्या मंदिर का भवन बोल्डर आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि देर रात्रि को हुई घटना के चलते घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
स्थानीय निवासी भगत सिंह ने बताया कि सोमवार रात्रि को हुई बारिश के दौरान विद्यालय भवन के पीछे पहाड़ी पर मौजूद बोल्डर भवन के ऊपर आ गया। जिससे यहां भवन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भवन के भीतर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते विद्यालय बंद होने और रात्रि के समय घटना होने से यहां बड़ी घटना होने से टल गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
