शेयर करें !
posted on : June 21, 2026 5:50 pm
Independence Day 2026 Greetings

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इससे पूर्व उन्होंने लगभग 4.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय दन्या के नए भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान के विकास, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम निर्माण, जीआईसी गरुड़ाबाँज में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण, प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न सड़क और शिक्षा संबंधी परियोजनाओं की घोषणा की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तराखंड भी तेजी से प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास और सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं तथा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ जैसी पहल के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और स्वरोजगार को नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में लागू नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने दन्या निवासी पवन पंत के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी सहभागिता की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल आदि मौजूद  रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!