शेयर करें !
posted on : December 20, 2023 9:32 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत चौण्डी और मज्याडी में बुधवार को खंड विकास अधिकारी पन्नालाल की मौजूदगी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें  ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गैस एजेंसी सहित तमाम विभागों में केन्द्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीण को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत सिमखोली में ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह और सिनाऊं पल्ला में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज तिवारी, मज्याडी ग्राम प्रधान राकेश सिंह, चौण्डी ग्राम प्रधान मोनिका देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र बुटोला, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ग्राम विकास अधिकारी चन्द्र मोहन आर्य, एडीओ पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!