posted on : September 27, 2021 5:43 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट सड़क पर सोमवार को एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम ने मृत के शव को निकाल लिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को देहरादून निवासी जेसीबी चालक अनीश मलिक (35) जेसीबी लेकर घाट से नंदप्रयाग की ओर आ रहा था। इस दौरान सैंतोली गांव के पास जेसीबी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को खाई से निकाला, वहीं पुलिस की ओर से अनीश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!