शेयर करें !
posted on : November 23, 2021 11:00 am

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाँचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जो देशसेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!