शेयर करें !
posted on : July 28, 2024 10:18 pm
Independence Day 2026 Greetings

-बहुउद्देशीय शिविर में 474 से अधिक स्थानीय लोगों ने उठाया लाभ

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चमोली  के तत्वावधान में रविवार को राजकीय इंटर कालेज सावरी सैंण सैकोट में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला न्यायाधीश विनोद कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडि) पुनीत कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

अपर जिला न्यायाधीश विनोद कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हर व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में पता होना आवश्यक है, ताकि कानून की जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश ने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडि) पुनीत कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी मुकदमे में अधिवक्ता की आवश्यकता है या किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता, कानूनी सेवा और सलाह चाहता है और वह व्यक्ति निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के लिए पात्र है, तो वह व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है।

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही 28 लोगों के आयुष्मान कार्ड और एक दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर बनाया गया। होम्योपैथिक ने 91, आयुर्वेदिक में 28 लोगों का उपचार और दवा वितरित की गई। समाज कल्याण ने आठ पेंशन आवेदनों का सत्यापन, पूर्ति विभाग ने दस राशन कार्ड संशोधन एवं दो नए राशन कार्ड निर्गत किए गए। श्रम विभाग की ओर से श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण, दिव्यांग एवं पुनर्वास द्वारा यूडीआईडी कार्ड और पशुपालन ने 75 पशुपालकों को दवा वितरित की गई। कृषि और उद्यान विभाग ने 32 काश्तकारों को कीटनाशक दवा, खाद, बीज एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए। शिविर में किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, नालसा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में सीजीएम सुश्री छबी बंसल, एसीजीएम सचिन कुमार पाठक, सिविल जज (जूडि) नवल कुमार, डीजीसी सिविल मनोज भट्ट, मुख्य कानूनी रक्षा सहायता परामर्शदाता समीर बहुगुणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, पैनल अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र खंतवाल, रैजा चौधरी, कुलदीप बर्त्वाल, शंकर सिंह मनराल, हिमांद समिति के सचिव एवं पीएलबी उमा शंकर बिष्ट, भक्ति देवी, अभिषेक, रूद्र सिंह भंडारी, अंजना देवी समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान महिला मंगल दल सैकोट, गोपीनाथ सांस्कृतिक कला मंच और स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सोशल मीडिया एवं नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!