शेयर करें !
posted on : May 28, 2021 6:02 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थराव के मामले में पुलिस ने  दस लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। हालांकि वर्तमान तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बता दें कि बीते गुरूवार 27 मई को तहसील प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत पोखरी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम पोखरी के देवस्थान गांव के समीप गोदी बैंड पर किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची। इस दौरान यहां नखोलियांणा गांव की महिला और पुरुषों की ओर से टीम के अधिकारी और कर्मचारियों पर पथराव शुरु कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों की ओर से कर्मचारियों को पोखरी के डामर तिराहे पर लाठी-डंडों से पीटने की बात सामने आई है। इस पूरे प्रकरण में तीन सब-इंसपेक्टर, एक महिला और एक पुरुष कांसटेबल, एक होमगार्ड जवान घायल हो गये। जब कि नगर पंचायत और राजस्व के कर्मचारी भी चोटिल हुए। जिसके बाद यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर अवैध रुप से किये जा रहे निर्माणों को ध्वस्त किया गया। ऐेसे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर की ओर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सेवा के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने की शिकातय थाना पोखरी में दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर, थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की ओर से 10 नामजद व 30 अज्ञात लोगां  के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके आधार पर नामजद लोगों की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!