शेयर करें !
posted on : September 27, 2023 6:52 pm

तीन दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड का तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को मेहलचोरी खेल मैदान में आगाज हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख शशि सौरियाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में एक पक्ष की हार और दूसरे की जीत होती है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आपने खेल में प्रतिभाग किया। वही आपकी सबसे बड़ी जीत है।

खेल मैदान मेहलचैरी में आयोजित तीन दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में स्पर्धा होनी चाहिए ईष्र्या नहीं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। इसलिए हर छात्र-छात्रा को खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर गत वर्ष की चैपियंन प्रियंका ने मशाल दौड़ा कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत की। विभिन्न विद्यालयों के छात्र खिलाडियों ने मार्चपास्ट किया। जिसमें राजकीय इंटर कालेज मेहलचैंरी प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैण द्वितीय और राजकीय इंटर कालेज आगरचट्टी तृतीय रहा।

खेल प्रतियोगिता के पहले दिन की अंडर 19 आयु वर्ग के बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में मेहलचोरी के दिव्यांशु प्रथम, खेती के मनीष द्वितीय, घंडियाल के अजय सिंह तृतीय रहे जबकि इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मेहलचैरी की भवानी प्रथम, भरारीसैण की मनीषा द्वितीय और मेहलचैरी की रोशनी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह, प्रधानाचार्य एमएस नेगी, जसवंत रावत, दशरथ कंडवाल, प्रदीप कुमार बिष्ट, क्षेपंस बलवीर रावत, केएस कंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!