शेयर करें !
posted on : July 21, 2022 10:09 pm

हरिद्वार। ऋषिकेश जा रही एक बस चण्डी घाट से आगे काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस टनकपुर से आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक कांवड़ के चलते ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को चीला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह यात्रियों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज की एक बस संख्या यूके 07 पीए 3083 चंडी घाट पुल से होती हुई चीला मार्ग से निकली थी। तभी काली मंदिर से थोड़ा आगे मोड़ पर सामने से आती एक कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बस नाले में पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बस चालक अयूब ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे। जिसमें से से 7 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!