posted on : July 21, 2022 10:07 pm
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के देश रक्षक तिराहे के पास एक कांवडि़ये की चलती बाइक में आग लग गई। कुछ ही देर में लाख प्रयासों के बाद बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। आग लगते ही कांवडि़या मौके पर बाइक छोड़कर आग बुझाने के लिए सामने स्थित पेट्रोल पंप से फायर स्प्रे लाया। लेकिन वह भी खाली निकला और कुछ ही देर में बाइक जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने बाइक को बचाने की कोशिश जरूर की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाइक सवार कांवडि़या लक्सर की ओर जा रहा था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
