शेयर करें !
posted on : July 21, 2022 9:36 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सेना, पुलिस बल एवं वायुसेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  कमाण्डर हेमन्त कुमार ने बताया कि आठ अगस्त से दो अक्टूबर तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा। भाग लेने वाले अभ्यर्थी  को 45 प्रतिशत अंको के साथ हाई स्कूल अथवा इण्टर पास, उम्र साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए और लम्बाई कम से कम 163 सेमी होनी चाहिए साथ ही अभ्यर्थी का नाम अभिलेख कार्यालय में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी भाग लेने चाहते हैं वे दो अगस्त तक सैनिक कल्याण विभाग चमोली में संपर्क कर सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!