शेयर करें !
posted on : August 19, 2026 3:22 pm
  • महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को देंगी गति

देहरादून। महिला उन्नति संस्था ने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है। संस्था की प्रदेश प्रभारी पिंकी बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संस्था ने विश्वास जताया कि पिंकी बिष्ट अपने अनुभव और सक्रियता से प्रदेश संगठन को नई मजबूती देंगी। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान और महिलाओं से जुड़े सामाजिक सरोकारों के कार्यों को प्रदेशभर में गति देने के साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा।

पिंकी बिष्ट ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संस्था का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह महिला उन्नति, महिला सम्मान और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। संस्था ने उनकी नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!