शेयर करें !
posted on : March 5, 2022 6:06 pm
Independence Day 2026 Greetings

पौड़ी गढ़वाल। जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉ राहुल सैनी पुत्र सुदेश कुमार सैनी ने एक तहरीर अभियुक्त गुंजन नेगी तथा उनकी पत्नी अंजलि नेगी के साथ ही कुछ अज्ञात अभियुक्त के साथ 28 फरवरी की रात्रि को लाठी-डंडों के साथ हॉस्टल में आकर अपने तथा अपने साथी डॉक्टरों के साथ मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दाखिल की। डॉ. राहुल सैनी की तहरीर पर अभियुक्त गण गुंजन नेगी, अंजलि नेगी तथा 6-7 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। शनिवार को मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त मोहित नेगी पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी ग्राम निसनी पट्टी पेडुलस्यू तहसील पौड़ी हाल पता न्यू कॉलोनी लोअर बाजार निकट धारा रोड पौड़ी तथा घटना में शामिल तथा प्रकाश में आए अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी ग्राम खचरु धार पट्टी किमगड़ी गाड़ तहसील चैबट्टा खाल हाल होटल मानसरोवर पौड़ी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले से सम्बन्धित दो नामजद अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!