राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था मामला

पौड़ी गढ़वाल। पौडी जिले के एक गांव के व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को एक शिकायती पत्र बीते पांच फरवरी को दिया था जिसमें कहा गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री चार फरवरी को स्कूल गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जिस पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई।

जिसके फलस्वरूप् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चैहान ने नाबालिकग सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्रवाई कर अभियोग के सफल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। गठित टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों एवं सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त रविवार को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मामले में पोक्सो एक्ट में बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम
 महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह
 सिपाही प्रदीप सैनी, अर्जुन सिंह

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!