शेयर करें !
posted on : February 28, 2022 12:17 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी स्कूल की बस पेड़ से जा टकराई जिसमे दो छात्रों के मौत सूचना मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।ये स्कूल बस द लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। इस हादसे में ड्राइवर और 7 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। उधर, डाकपत्थर चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!