शेयर करें !
posted on : June 3, 2023 6:06 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र के 58  स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों में से प्रथम फेस में 32 स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के छाया चित्रों का विधिवत अनावरण किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया गया। 

शनिवार को  पोखरी ब्लॉक सभागार में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करचंद्र बेवनी ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों का ब्लाक सभागार में अनावरण किया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करचंद्र बेवनी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेंगे उन्होंने आजादी की लड़ाई में जो बलिदान दिया है तब हम आजाद हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम होने चाहिए जिससे युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों की गाथाओं के बारे में जानकारी हासिल हो सके। उन्होंने बताया कि पोखरी ब्लाॅक में लगभग 58 स्वतंत्रता संग्राम सैनानी हुए है। जिनमें से अभी 32 के छाया चित्र ही उपलब्ध हो पाये है। आगे भी छाया चित्रों की ढूंढ खोज की जा रही है। जिसके बाद उनके छाया चित्रों को भी सभागार में लगाया जाएगा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अध्यक्ष गोविंद गोपाल, प्रवीण नेगी, रोशन पवार, पंकज सिंह, उमा देवी, केदार सिंह, बलराम सिंह, तुला सिंह, प्रेम सिंह, संजय सिंह, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!