शेयर करें !
posted on : May 23, 2021 4:43 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की ओर से घाट-भेंटी सड़क का सुधारीकरण कार्य बीते दो माह से ठप पड़ा हुआ है। जिससे आधी-अधूरी डिफेक्ट कटिंग और काजवे निर्माण कार्य से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही हैं। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के बाद सड़क खस्ताहाल हो गई है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से शीघ्र सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग उठाई है।

घाट ब्लॉक के फाली, सेंती, लांखी, भटियाणा, बांजबगड़, भेंटी और बांजबगड़ गांवों के यातयात सुविधा से जोड़ने वाली घाट-भेंटी सड़क का पीएमजीएसवाई की ओर से बीते एक वर्ष से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। वहीं विभाग की आरे से सड़का डामरीकरण भी प्रस्तावित किया गया है। लेकिन यहां विभाग की ओर से करवया जा रहा सुधारीकरण कार्य बीते दो माह से पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में यहां आधी-अधूरी हिल कटिंग के बाद मलबा सड़क किनारे पड़े होने से सड़क संकरी हो गयी है। वहीं काजवे के आधे-अधूरे निर्माण से भी वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। लांखी गांव निवसी मोहन सिंह दानू और गजेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क पर छोडे़ गये मलबे और निर्माण कार्य और बीते दिनों हुई बारिश से सड़क अब खस्ता हालत में पहुचं गई है। ऐसे में यहां ग्रामीण अब जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

 

घाट-भेंटी सड़क का सुधारीकरण कार्य करवा रहे ठेकेदार के परिवार में कोरोना से दो लोगों की मौत और मजदूरों का भुगतान न हो पाने से कार्य बाधित हुआ है। ठेकेदार को कार्य पुनः शुरु करने के निर्देश दिये गये हैं। जल्द ही सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर बरसात शुरु होने से पहले सड़क पर डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

आरएस रमोला, अवर अभियंता, पीएमजीएसवाई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!