गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जहां घरों में महिलाओं और बच्चों ने भाईयों को राखी बांध कर त्यौहार मनाया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। वहीं पुलिस जवानों को भी रक्षासूत्र बांधे।
गोपेश्वर में संकल्प अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। जबकि एकल विद्यालय की बहनों की ओर पीपलकोटी में पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, दिनेश तिवारी, रश्मि थपलियाल, हेमा पुरोहित, सपना, सीमा तिवारी, कुसुम तिवारी, सुमन, अर्नव, आयुष, इशिता आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर वार ट्रस्ट की ओर से महिलाओं ने गोपेश्वर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे वृद्धजनों पर राखियां बांध कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें फल और मिठाई वितरित की। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष डा. सुमन ध्यानी, दीपक ध्यानी, हेमलता ध्यानी, ज्योत्सना केडियाल मौजूद थे।
उधर पीपलकोटी में एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पुलिस चैकी में पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पुलिस चैकी इंर्चाज ऋषिकांत पटवाल, विहिप के अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, दर्शन सिंह, निरजा पंवार, रश्मी, बीना, सुमन, अंजली, उषा आदि मौजूद थे।
