posted on : April 1, 2022 6:55 pm
थराली (चमोली)। चमोली जिले की ग्वालमद-थराली सड़क पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चमोली जिला सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत रतगांव निवासी विक्रम सिंह (35) पुत्र गोपाल सिंह शुक्रवार को अपनी स्कूटी से ग्वालदम से थराली की ओर आ रहा था। इस दौरान लोल्टी धारी के समीप उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर आसपास के लोग विक्रम को घायल अवस्था में थराली चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
