शेयर करें !
posted on : August 11, 2026 7:07 pm
Independence Day 2026 Greetings

-ग्रामीणों ने चपरासी को सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर (चमोली)। भूस्खलन जोन में आए कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर के ट्रीटमेंट के चलते कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर यातायात पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते कपीरी पट्टी के ग्रामीण भडक गए है। उन्होंने आवाजाही सुचारू करने के लिए उपवास की चेतावनी दी है।

बताते चले कि कर्णप्रयाग नगर के बहुगुणा नगर के भू-स्खलन जोन में आने के कारण अब सिंचाई विभाग की ओर से ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग यातायात पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को कपीरी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत तथा महामंत्री महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग के माध्यम से चमोली प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि 18 ग्राम पंचायतों की कपीरी पट्टी की जनता को यातायात बंद होने आवाजाही में मुश्किलों को सामना करना पडेगा। उनका कहना है कि खासकर गर्भवती महिलाओं, बीमारों को अस्पताल लाने में दिक्कतें तो आएंगी अपितु छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पडेगा। इसके चलते कर्णप्रयाग समेत अन्य स्थानों को जाने वाले लोगों को परेशानी तो झेलनी ही पडेगी अपितु वाहन संचालकों को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों ने सवाल किया कि लोनिवि गौचर की ओर से सिंचाई विभाग को एनओसी देना किसी के गले नहीं उतर पा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी ज्ञापन देने के प्रयास किए गए किंतु किसी अधिकारी और कर्मचारी के न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष व बीडीसी मेंबर भगवान कंडवाल, छांतेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश सारस्वत, बीडीसी मेंबर नरेंद्र तोपाल शास्त्री, भारत भूषण, सुनीता देवी, जस्यारा की प्रधान पुष्पा देवी, कनखुल मल्ला की प्रधान रश्मि नेगी, बणसोली के जमन सिंह नेगी, कनखुल तल्ला की किरन देवी, सुखतोली के जयवीर तोपाल, नौसारी के पुष्कर सिंह रावत, नाकोट के शैलेश, ग्वाड के प्रदीप कंडवाल, कोलाडुंग्री के सुशील खंडुरी, शंकर रावत, प्रेम सिंह नेगी, संजय कंडवाल, लक्ष्मण रावत, बीनू खंडूरी, अनिल कंडारी, जयकृत पंवार आदि मौजूद रहे।

उधर, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग के एसडीएम से बातचीत की और कहा कि 16 अगस्त को कार्यदायी संस्था के अधिकारी, एसडीएम, कपीरी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के संग मंडी परिषद में बैठक होगी। ग्रामीणों ने साफतौर पर कहा कि इस मामले में लगी रोक नहीं हटाई गई तो क्षेत्रीय ग्रामीण उपवास के जरिए अपना विरोध दर्ज करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!