शेयर करें !
posted on : July 21, 2022 10:18 pm

ऋषिकेश। टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस अचानक हादसे को शिकार हो गई। बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। घासलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बस के आगे एक तेज रफ्तार कार आ गई थी। उसी कार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!