गोपेश्वर (चमोली)। ट्रायबल सबप्लान के अन्तर्गत खेल विभाग चमोली की ओर से 27 ओर 28 अक्टूबर को अनुसूचित जनजाति के अण्डर 19 वर्ष के बालकों की दो दिवसीय राज्य आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद चमोली से अनुसूचित जनजाति की टीम का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल्स का आयोजन 25 अक्टूबर, को दस बजे प्रातः से स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है। जिसमें सौ मीटर, दो सौ, चार सौ, आठ सौ, 1500सौ, तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर दौड, 4ग100 रिले दौड, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक की प्रतियोगिता निर्धारित की गई है।

जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता मंें प्रतिभाग करने के लिए 19 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसकी आयु की पुष्टि के लिए जन्म पंजीकरण संस्था से जारी आयु प्रमाण पत्र/ जन्मतिथि प्रमाण पत्र की प्रति तथा हाई स्कूल उत्तीर्ण छात्र को प्रमाण-पत्र की प्रति प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी को जाति प्रमाण- पत्र की प्रमाणित प्रति, आधार नंबर तथा उत्तराखण्ड का मूल निवासी एवं अनुसूचित जनजाति का होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागियों निर्धारित प्रमाण पत्रों के साथ 25 अक्टूबर को दस बजे स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में आकर भागेदारी कर सकते है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!