पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने गुरूवार को पोखरी थाने का वार्षिक निरीक्षण पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के पोखरी पहुंचने पर पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी। एसपी ने  थाना परिसर, महिला, पुरुष बेरिक, मैस, हवालात, मालखाना, आपदा के उपकरणों, थाना कार्यालय के समस्त थाना अभिलेखों, शस्त्रों आदि का निरीक्षण किया गया, महिला कांस्टेबल विजयलक्ष्मी व राधा को शास्त्रों के खोलने जोड़ने के अच्छे ज्ञान के लिये नगद पुरस्कार दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को अपने आसपास व थाना परिसर में सफाई रखने के निर्देश भी दिये। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाने में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया एवं ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे मे पूछा गया एवं ड्यूटी प्रति सजक रहने के लिए निर्देशित किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!