शेयर करें !
posted on : June 18, 2026 4:08 pm

देहरादून। भू-माफियाओं की और से  सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और आम लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामलों के विरोध में सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि आम व्यक्ति यदि अनजाने में सरकारी भूमि पर छोटा सा निर्माण कर लेता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है, जबकि बड़े भू-माफिया खुलेआम सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में सीमांकन के आदेश होने के बावजूद प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई नहीं हो पाती।

उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों की भूमि हड़प ली जाती है और पीड़ित न्याय के लिए भटकते रहते हैं।  आरोप लगाया कि सरकारी भूमि और गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों को लोगों को गुमराह कर बेचा जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं।

रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि मामले में दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी निलंबित किए गए, लेकिन कथित रूप से मुख्य भूमिका निभाने वाले एक कानूनगो के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, विजेंद्र, कावेरी जोशी, पूजा नेगी, संगीता, गीता ठाकुर, इंतजार, नौशाद, अलीम, सुंदर, खलील, जावेद, फिरोज, रेहान, रहमान, सतबीर, नितिन कटारिया, शेखर, सुशील, साबिर राणा आदि  मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!