शेयर करें !
posted on : February 27, 2023 7:53 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर पालिका कर्णप्रयाग में भूधंसाव की समस्या को लेकर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों का सर्वेक्षण दल सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचा। दल ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण टीम भूधंसाव कारणों का गहन अध्ययन करने के उपरांत शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी। जिससे भूधंसाव समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जा सके।

सर्वेक्षण दल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी विशेषज्ञ डा.सांतनु सरकार, आआईटी रूडकी से डा.शारदा प्रधान, सीबीआरआई से डा.कौशिक पंडित, जीएसआई से संदीप, पवन तथा आईआईआरएस से प्रसुन्न कुमार गुप्ता आदि शामिल है। सर्वेक्षण के दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार देव सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!