शेयर करें !
posted on : June 29, 2021 6:21 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर नगर पालिका के वार्ड अलकापुरी ने स्थित अलकेश्वर महादेव के मंदिर की नीव विगत वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे मंदिर के ढहने का खतरा बना हुआ है। विश्व हिंदू परिषद ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर मंदिर की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौर का कहना है कि अलकेश्वर महादेव का मंदिर हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। जो पिछले वर्ष हुई भारी वर्षा इसकी नीव क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसका वर्तमान तक कोई सुधारीकरण नहीं हुआ है।  इस समय में बरसात का सीजन शुरू हो गया है और मंदिर की नीव धीरे-धीरे खिसकती जा रही है। ऐसे में मंदिर को खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर मंदिर की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में वार्ड मैम्बर मीना गोस्वामी, भगवती प्रसाद गोदियाल, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप वर्मा, अनुराग सिंह, जयवीर सजवाण आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!