शेयर करें !
posted on : December 25, 2020 6:04 pm
Independence Day 2026 Greetings

थराली (चमोली)। चमोली जिले के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है। जिससे लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। हालांकि वन विभाग और ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।  

मध्य पिंडर रेंज थराली के अंतर्गत ग्वालदम, देवसारी, बधाण गढ़ी, तलवाड़ी बामशो, अंग्यारी, थराली, भैसखान, राड़ीबगड़ सहित कई अन्य जंगल पिछले कई दिनों से सुलग रहे हैं। जिससे लाखों रुपयों की वन संपदा जलकर स्वाहा हो गई हैं। जंगलों बढ़ रही दवानल के कारण पूरे पिंडर घाटी धूंध छायी हुई है। लोगों सांस लेने में भारी दिक्कते आ रही है। वन विभाग लगातार जंगलों में फैल रही दवानल को नियंत्रित करने के प्रयासों में तो जुटा हुआ हैं, किंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट, फोरेस्टर  माखन लाल ने बताया कि ग्वालदम-देवसारी, विनातोली के जंगलों में आग अधिक फैली हुई हैं। जिससे बुझाने के लिए थराली वन रेंज के साथ ही पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के वन अधिकारीयों के साथ ही कर्मचारियों को भी लगाया गया हैं। जल्द ही इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। कहा कि बेमौसमी इस दवानल से वनस्पतियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हैं। कहा कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से यह आग लगायी गई है जिसका पता लगाया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!