posted on : May 9, 2021 6:10 pm

40 लोगों के लिए कोविड सैंपल, सौ से अधिक लोगों को बांटी दवा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के निजमूला घाटी में ग्रामीणों की बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यारा और निजमूला गांव में पहुंच कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही 40 ग्रामीणों का  कोविड सैंपल भी लिए गये जबकि सौ से अधिक लोगों को दवा वितरित की गई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, विरेंद्र कठैत, चंद्र सिंह नेगी, प्रकाश बिष्ट, विक्रम रावत का कहना है कि गांव में काफी समय से लोग बुखार से  पीड़ित थे जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव में पहुंची थी। जिन्होंने 40 लोगों को कोविड सैंपल लेने के बाद उन्होंने घर में एकांतवास में रहने की हिदायत दी है साथ ही सौ से अधिक लोगों को दवा भी  वितरित की गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी लोग बुखार से पीड़ित है स्वास्थ्य विभाग को सभी का टेस्ट करवाना चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है उस पर रोक लगायी जा सके और लोगों के अंदर बैठे भय को भी कम किया जा सके। इस टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली के डा. राहुल बिष्ट के नेतृत्व में चार लोग शामिल थे।

 

निजमूला घाटी में बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की सूचना पर चिकित्सक के नेतृत्व में चार लोगों की टीम घाटी में भेजी गई है। जो ग्रामीणों की जांच कर रहे है। यह टीम उन सभी गांवों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे जहां पर बुखार से पीड़ित होने की सूचना है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर लोगों को कोविड़ सैंपल भी लिया जा रहा है।

डा. एमएस खाती प्रभारी सीएमओ/नोडल अधिकारी कोविड

चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!