शेयर करें !
posted on : June 2, 2021 5:27 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से चमोली जिले के पीपलकोटी में संचालित स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन की टीम ने बुधवार को  नगर पंचायत पीपलकोटी के अगथला वार्ड के किसान नगर जहां पर 17 लोग कोरोना पॉजिटिव आ गये थे तथा उस क्षेत्र को प्रशासन की ओर से इसे कंटेंमेंट जॉन बनाया गया है। वहां पहुंच कर सभी पाॅजिटिव लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वामी विवेकानंद धमार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी के डॉक्टर व मेडिकल टीम ने पीपीई किट पहन कर पॉजिटिव हुए लोगों के साथ ही अन्य लोगों का भी ऑक्सीजन लेवल, बीपी, पल्स रेट,  टेंपरेचर आदि की जांच करने के साथ ही डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां व सलाह देने के साथ ही दवाइयां व मास्क वितरण किए। परीक्षण के दौरान एक पाॅजिटिव व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी की टीम ने पर्यटक  आवास गृह पीपलकोटी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जिनका स्वास्थ्य भी अब सामान्य है। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की टीम के डॉक्टर इलांगो, चीफ फार्मेसिस्ट ताजवर सती, जयदीप के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रोहन, धर्म जागरण जिला प्रमुख कुलबीर, .अतुल साह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!