शेयर करें !
posted on : July 21, 2023 7:56 pm
Independence Day 2026 Greetings

धूर्त प्रेमी की बातों में आकर लाखों के जेवरात लेकर घर से भागी एक नाबालिक को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते बरामद कर लिया। नाबालिक को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी युवक को भी हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री बीते 18 जुलाई को रोजाना की भांति गिफ्ट की दुकान में काम करने गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी। इस दौरान घर खंगालने पर पता कि वह अपने साथ बैंक की पासबुक, 30 हजार रुपए नगद, अपने सभी दस्तावेज और करीब 15 तोले सोने के जेवर भी ले गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से पुलिस को किशोरी की लोकेशन हरिद्वार में मिली। जिसके बाद एक टीम को हरिद्वार रवाना किया गया। जहां से पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान अर्पित निवासी मोहल्ला कारधान थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए। आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!