शेयर करें !
posted on : July 5, 2021 6:21 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के तुनेडा गांव की एक महिला जंगल में घास काटते वक्त गिर कर घायल हो गई थी। जिसे साथ की महिलाओं और पुरूषों ने कंधे पर लाद कर 15 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग तक पहुंचाया जहां से उसे वाहन से रूद्रप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सोमवार को अपराह्न बाद फारकोट के जंगल में घास लेने गई तुनेडा गांव की महिला चट्टान से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने 15 किलोमीटर पैदल चलकर घायल महिला को पहले नलगांव सडकमार्ग तक पहुंचाया और वहां से वाहन से रूद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचाया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी, ग्रामीण लखपत सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत तुनेड़ा की दीपा देवी पत्नी धीरेंद्र  सिंह (32) घास लेने फारकोट के  जंगल गयी कि अचानक घास काटते वक्त वह चट्टान से गिर पड़ी और उसके पांव की हड्डी  टूट गई। उसके साथ की दूसरी महिलाओं ने घटना की फोन से सूचना गांव तक पहुंचाई। तब गांव के महिला पुरुष घटनास्थल पहुंचे। फारकोट के जंगल से ग्रामीण किसी तरह से घायल महिला को नलगांव-कफारतीर मोटर मार्ग तक लाए। किंतु फारकोट से नलगांव तक अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो रखी है। जिस कारण ग्रामीणों ने डंडी के सहारे महिला को 15 किलोमीटर पैदल नलगांव पहुंचा कर वहां से रूद्रप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!