शेयर करें !
posted on : July 5, 2021 5:36 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर के रविग्राम में प्रस्तावित खेल मैदान निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई शुरु न होने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की है। जिसे लेकर पैनखंडा युवा संघर्ष समिति व जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर पालिका सभागार में बैठक कर मामले में नव निर्वाचित सीएम से मुलाकात करने की योजना तैयार की है।

बता दें कि जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान निर्माण को लेकर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई न होती देख स्थानीय युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिस पर पैनखंडा युवा संघर्ष समिति और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को बैठक आयोजित की। बैठक में संघर्ष समिति समीर डिमरी ने कहा कि लम्बा समय गुजरने के बाद भी खेल मैदान निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में समिति के एक शिष्टमंडल दल को खेल मैदान निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने जाना होगा। जिस पर सभी जन प्रतिनिधियों ने सहमति जताई है। वहीं संघर्ष समिति ने शीघ्र कार्रवाई न होने आंदोलन का विकल्प भी खुला रखने की बात कही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार ने भी युवाओं के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए वार्ता के बात अन्य विकल्पों पर विचार करने की बात कही। पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि समिति का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र देहरादून जाकर मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। यदि उसके बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। वहीं अतुल सती और अमित सती ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए वार्ता के बाद आंदोलन के विकल्प पर विचार करने की बात कही। इस मौके पर सौरभ राणा, ललित थपलियाल, प्रवेश डिमरी, ओमप्रकाश डोभाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!