शेयर करें !
posted on : April 14, 2022 10:40 pm

एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला

टनकपुर। गुरूवार को चली तेत आंधी के कारण टनकपुर मैन बाजार में एक बड़ा पेड गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत तथा छह लोग घालय हो गये। घटना की सूचना मिले पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्ूय आपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

थाना टनकपुर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि टनकपुर मेन बाजार में बर्मा कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी राजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि  अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण पेड़ गिर गया था।  जिसके नीचे 08 लोग दब गए थे। एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड , स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों की ओर से सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

घायलों के नाम

  1. सुमान पुत्र श्री नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी टनकपुर।
  2. मोहम्मद हनीफ पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
  3. पारस पुत्र श्री अनिल उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  4. अजय उम्र 15 वर्ष निवासी उधमसिंह नगर।
  5. अनिल निवासी टनकपुर चंपावत।
  6.  ज्वार हुसैन पुत्र मकसूद उम्र 30 वर्ष।

 

मृतकों के नाम

  1. मोहित कश्यप पुत्र श्री वेदप्रकाश उम्र 17 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  2. मोहम्मद ऊमर पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!