शेयर करें !
posted on : September 28, 2023 7:23 pm
Independence Day 2026 Greetings

नारायणबगड़ (चमोली)। संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लाॅ स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ के सभागार में हुआ। जिसका समापन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप नेगी और खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ किया।

चमोली जिले के नारायणबगड़ विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, सामुहिक नृत्य, समूह गान, वाद विवाद, आशु भाषण, श्लोक की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समूह गान में राजकीय बालिका इंटर कालेज नारायणबगड़ प्रथम स्थान एवं राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ द्वितीय स्थान पर रहा, वहीं श्लोक उच्चारण में श्री गुरु राम राय की आरोही सती प्रथम रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह नेगी, हरीश सती, कुशवर भंडारी, भरत गौड़, प्रकाश रावत, भरत सिंह, डॉ. अपर्णा सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!